गंगापुर सिटी, मई। पंकज शर्मा। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में इंदरगढ़ दरबार जिला बूंदी में भगवती जागरण एवं 108 मी. लंबी चुनरी महोत्सव का आयोजन किया जावेगा। समिति अध्यक्ष देवी चरण गर्ग ने बताया कि 10 मई शनिवार को शाम 4:00 कर्मचारी कॉलोनी स्थित गौरव मैरिज होम के सामने से सैकड़ो भक्त 27 वीं यात्रा में बस द्वारा इंदरगढ़ माता के लिए रवाना होंगे। रात्रि 9:00 बजे से महारानी पैलेस धर्मशाला में माता का दरबार सजाकर सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भगवती जागरण का कार्यक्रम रहेगा। प्रातः 6:00 बजे 108 मी लंबी विशाल चुनरी लेकर सभी भक्त माता रानी के जयकारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ माता के दरबार के लिए प्रस्थान करेंगे। दर्शन करके प्रातः 10:00 बजे कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात पंगत पर प्रसादी वितरण की जावेगी। उन्होंने सभी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा विशाल चुनरी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का आवाह्न किया है।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।