कर्मचारी कॉलोनी से शाम 4:00 बजे सैकड़ो भक्त बस द्वारा प्रस्थान करेंगे
गंगापुर सिटी, 4 अप्रैल।पंकज शर्मा। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान 10 अप्रैल गुरुवार को इंदरगढ़ माता जिला बूंदी में भगवती जागरण का आयोजन होगा। समिति महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि कर्मचारी कॉलोनी गौरव मैरिज होम के सामने से 26 वीं यात्रा के तहत शाम 4:00 बजे इंदरगढ़ देवी के लिए सैकड़ो भक्त बस द्वारा रवाना होंगे। महारानी पैलेस धर्मशाला में माता रानी का दरबार सजाकर रात्रि 9:00 बजे से विशाल भगवती जागरण सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जावेगा। 11 अप्रैल शुक्रवार प्रातः 6:00 बजे सभी भक्त ध्वजा लेकर माता रानी के दरबार के लिए माता के जयकारे लगाते हुए रवाना होंगे। दर्शन कर भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराकर पंगत पर प्रसादी वितरण की जावेगी। अध्यक्ष देवी चरण गर्ग द्वारा सभी भक्तों से अधिक से अधिक कार्यक्रम में शामिल होने का आवाह्न किया है।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।