घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन


शिवाड़ 15 जुलाई। घुश्मेश्वर मंदिर में श्रावण के प्रथम सोमवार की रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा नेता नरेश बंसल टोंक ने लक्ष्मी नारायण भगवान मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा, शंभू दयाल मिश्रा, भंवरलाल महावर, तेजकरण सोनी सहित अनेक सदस्य ने मुख्य अतिथि नरेश बंसल टोंक कलाकार धर्मेंद्र गावड़ी एवं पार्टी के सभी कलाकारों का माल साफा दुपट्टा स्मृति चिन्ह बैठकर स्वागत किया।
मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी शंभू दयाल मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात्रि 9 बजे मंदिर कालरा भवन में आयोजित भजन संध्या में कलाकार धर्मेंद्र गावड़ी ने आओ गजानंद आओ गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया, कलाकार धर्मेंद्र गावड़ी ने बाबा बम भोले शंकर गले में नाग भयंकर पहाड़ों में रम रही गोरा पार्वती के सॉन्ग कैलाश शर्मा ने बम बम बम लहरी जटा में गंगा बहरी भजनों के साथ सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसके चलते श्रोता गन रात भर नाचने गाने गुण गुनाने के साथ कलर भवन में जम रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now