अखंड अन्न क्षेत्र सहायतार्थ भजन संध्या का आयोजन राम नवमी के अवसर पर किया


कुशलगढ़| विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बांसवाड़ा द्वारा आज डा. कीर्ति आचार्य के मोहन कॉलोनी निज निवास पर अखंड अन्न क्षेत्र सहायतार्थ भजन संध्या का आयोजन राम नवमी के अवसर पर किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की भजन कार्यक्रम प्रमुख कामिनी नागर एवम महिला कार्यवाह जिला अध्यक्ष अर्चना दवे के नेत्रत्व मे आयोजित भजन संध्या की अध्यक्षता डा. कीर्ति आचार्य ने की। वही सरक्षक पूर्व पार्षद रंजना पुरोहित,वरिष्ठ कृष्णा गृहस्थि, राजेश्वरी वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष दक्षा उपाध्याय प्रदेश सचिव पुष्पा व्यास,दर्शना त्रिवेदी, गनोडा तहसील अध्यक्ष शशि जोशी, प्रेरणा नागर, कीर्ति मालावत
आशा उपाध्याय ठिकरिया, संध्या पड्या, शांता जोशी, ममता जोशी सहित अनेक महिलाओ ने भजनों का आनंद ले भक्तिमय वातावरण निर्मित किया.इस अवसर पर कामिनी नागर ने माडी अम्बा गरबे घूमे छे, अर्चना दवे ने अम्बा तारा पक्तिये चढवा दे,संगीता नागर ने उड़े रे गुलाल अनौ रंग लाल, रश्मि ने मेरे केशरी के लाल, कीर्ति मालावत शालिनी, दीपिका, हिना नागर कबिता ने अपने अपने मधुर आवाज मे गीत प्रस्तुत कर सबको नृत्य पर मजबूर कर उल्लास का भक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।


यह भी पढ़ें :  बजट 2025 गरीब किसान शिक्षा चिकित्सा को समर्पित -सांसद अग्रवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now