नसिया जैन मंदिर में हो रहा है भक्तामर स्तोत्र का आयोजन
गंगापुर सिटी 12 फरवरी। संत शिरोमणि दिगंबर आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज के सिंह स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ में दिगंबर जैन मंदिर रसिया जी में प्रतिदिन 48 दीपों से रिद्धि सिद्धि मित्रों के साथ भक्तांबर दीप महा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक क जैन एवं नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि आचार्य मानतुंग कर द्वारा लिखित भक्तामर स्त्रोत के 48 काव्यो के संस्कृत में उच्चारण के बाद रिद्धि सिद्धि मित्रों के साथ जिनेंद्र भगवान के समक्ष एक-एक करके श्रद्धालुओं द्वारा 48 दीपक प्रतिदिन जलाकर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है। जैन समाज के दर्जनों धर्माबलंबी बढकर भाग ले रहे हैं। रविवार को दीप महाअर्चना के पुन्यार्जक रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर अनिल कुमार भावना जैन ने इस कार्यक्रम की आचार्य श्री की छाया क्षेत्र की समक्ष दीप जलाकर विधिवत शुरुआत की। इस अबसर पर जैन समाज के कैलाश जैन देवेंद्र जैन पांड्या सुमेर जैन ज्ञानेंद्र जैन नरेंद्र जैन नृपत्या के के जैन शशि जैन राजेंद्र गंगवाल जगदीश जैन सहित दर्जनों धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।