भामाशाह शिक्षिका कुमकुम प्राची सिंह ने की 50 हजार की स्टेशनरी वितरित


भामाशाह शिक्षिका कुमकुम प्राची सिंह ने की 50 हजार की स्टेशनरी वितरित

भरतपुर|महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बांसी बिरहना की भामाशाह अध्यापिका कुमकुम प्राची सिंह ने विद्यार्थियों के हितार्थ स्कूल बैग,कॉपी,नोटबुक, पैन-पेन्सिल,कलर,रबड़-कटर,आदि वितरित किए। संस्था प्रधान ओपी शेखर ने बताया कि इससे पूर्व भी मैडम लाखों रूपए की स्टेशनरी एवं अन्य सामान छात्र-छात्राओं को दे चुकी है। मैडम कुमकुम प्राची सिंह छात्र-छात्राओं से करती हैं विशेष प्यार। यही तक ही नहीं है मैडम प्राची सिंह स्कूल के लिए भी बन गई है भामाशाह। जिस स्कूल में हैं पदस्थापित उसी में ही मैडम प्राची सिंह विद्यालय की व्यवस्था के लिए एवं उस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लिए यह पुनीत कार्य करती रहती हैं। मैडम सिंह ने गत वर्ष भी 50 हजार रुपऐ की लागात से शौचालय निर्माण हेतु विद्यालय में दिए थे। अध्यापिका कुमकुम सिंह का शैक्षिक व अन्य गतिविधियो में भी योगदान सराहनीय रहता है, लेकिन देखा जाए तो ऐसे अध्यापक व अध्यापिकाऐं काम ही मिलते हैं। जो की जिस विधायलय में स्थापित हैं। वहीं उस स्कूल की एवं छात्र-छात्राओं की व्यवस्था के लिए समर्पित रहते हैं। इस अध्यापिका प्राची सिंह के इन कार्यों की प्रशंसा छात्र-छ्त्राऐं एवं स्कूल स्टाफ सहित ग्रामीण लोग करते है। इतना ही नहीं कुमकुम प्राची सिंह अध्यापिका विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी पैसा खर्च करने में तत्पर रहती हैं, और विद्यालय परिवार सहित समस्त ग्रामीण जन इनके इस पुनीत कार्य के कायल हो गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now