भारत स्काउट गाइड झण्डा (स्टीकर) का विमोचन


भरतपुर, 07 नवम्बर। भारत स्काउट व गाइड के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरूवार को जिला कलक्टर डाॅ अमित यादव द्वारा भारत स्काउट व गाइड स्टीकर का विमोचन किया गया।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट/गाइड) नीता शर्मा के नेतृत्व में आम नागरिकों एवं जनसामान्य को स्काउट गाइड संगठन के उद्देश्य नीति सिद्वान्त एवं सामाजिक उपयोगिता सम्बंधित जानकारी देकर प्रचार प्रसार की दृष्टिकोण से राजेन्द्र प्रसाद शर्मा जिला सचिव भरतपुर, देवेन्द्र कुमार मीना सी ओ स्काउट के सानिध्य में स्काउट गाइड व रोवर रेंजर द्वारा कलक्टरेट भरतपुर में स्थित सभी राजकीय कार्यालयों में अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को स्काउट गाइड स्टीकर प्रदान कर अंशदान राशि एकत्रित की गई।
सम्पूर्ण जिले में 07 से 14 नवम्बर 2024 के मध्य अभियान के रूप में भारत स्काउट गाइड सगठन का प्रचार प्रसार एवं स्काउट गाइड स्टीकर प्रदान कर आर्थिक सहयोग राशि ली जायेगी। जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर सचिव स्थानीय संघों को स्टीकर आंवटित कर बिकी हेतु भिजवाये जा रहें हैं। जो जिला भरतपुर व डीग के सभी राजकीय व निजी विद्यालय एवं महाविद्यालयों के समस्त छात्र छात्राओं एवं स्काउट गाइत व रोवर रेंजर के माध्यम से वितरित किये जायेंगे।
जिला भरतपुर में 30 नवम्बर 2024 तक स्टीकर राशि एकत्रित कर सम्पूर्ण राशि राज्य मुख्यालय जयपुर के मार्फत राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आरक्षित कोष में जमा कराने हेतु भेजी जावेगी। इस राशि को राष्ट्रीय मुख्यालय के द्वारा जन कल्याणकारी कार्यों तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय सहयोग स्वरूप काम में लिया जाता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिचरण शर्मा, स्थानीय संघ सचिव भानु प्रताप सिंह, कामां सचिव भगत सिंह गुलशन, स्काउटर प्रकाश चन्द शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, राजीव मीणा, पूरन चन्द सैन, गोविन्द सिंह डागुर, प्रवेन्द्र सिंह राणा, गाइडर मिथलेश मीणा, अंजू कुमारी एवं स्काउट गाइड रोवर रेजर आदि उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now