शंकरगढ़ राज भवन मैदान में भारत स्वदेशी मनोरंजन मेला का हुआ शुभारंभ
ब्यूरो राजदेव द्विवेदी/ प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर नगर पंचायत शंकरगढ़ राजा महेंद्र प्रताप सिंह कंपलेक्स के सामने शंकरगढ़ राजभवन मैदान में सोमवार को भारत स्वदेशी मनोरंजन मेला का आगाज हुआ।भारत स्वदेशी मनोरंजन मेला मे भिन्न-भिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं जिसमें जयपुर का लहंगा चुनरी, साड़ी व डिजाइनर सूट, बनारसी साड़ी सूट आदि एक ही मैदान में कई प्रकार की आकर्षण दुकाने एवं बच्चों के मनोरंजन करने के लिए अनेक प्रकार के झूले आदि चीजों की व्यवस्था की गई है जिसमें नगर क्षेत्र के लोग पहुंचकर भारत स्वदेशी मनोरंजन मेला का लुत्फ उठा रहे हैं।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।