बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को लेकर एक बार फिर भारत विकास परिषद की अभिनव पहल देखने को मिली है। भारत विकास परिषद शाखा बौली के तत्वाधान में आज सेवा प्रकल्प के तहत परिंडा अभियान का शुभारंभ किया गया। शाखा सदस्यों ने भूतेश्वर मंदिर परिसर से अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक, शाखा अध्यक्ष गोविंद शर्मा,सदस्य राजेंद्र बिंदल,आशीष राजौरा,चंद्र प्रकाश गुर्जर सहित कई सदस्य गण मौजूद थे।शाखा सचिव नरेश गोयल ने बताया कि परिक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शाखा सदस्यों द्वारा परिंडे बांधे जाएंगे। साथ ही जो भी व्यक्ति अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर परिंडे बांधना चाहे उसे निशुल्क परिंडे शाखा बौली द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।

1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।