भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने गन्ने टोल प्लाजा पर प्रमुख मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

Support us By Sharing

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने गन्ने टोल प्लाजा पर प्रमुख मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर संचालित हो रहे हर्रो टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रमुख मांगों के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि टोल प्लाजा के 5 किलोमीटर की परिधि के गांवों के व्यक्तियों के लिए टोल फ्री किया जाए, धान क्रय केंद्रों पर कांटा बढ़ाया जाए, क्रय केंद्रों पर बोरी उपलब्ध कराई जाए, किसानों के ट्रैक्टर एवं गाड़ियों को बिना टैक्स आने-जाने दिया जाए। मामले को लेकर गन्ने टोल प्लाजा के मैनेजर संतोष द्विवेदी एवं चौकी इंचार्ज गन्ने के बीच वार्ता कर एक सप्ताह में समाधान करने का आश्वासन दिया गया तथा साथ में यह भी कहा गया कि किसानों के साधन को रोका नहीं जाएगा। क्रय केंद्र सुरबल साहनी का निरीक्षण कर किसानों की परेशानी को समझकर एम आई से वार्ता कर समाधान कराया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर किसानों के समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर समाधान नहीं किया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जवाब देही शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पटेल, जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह, अवध राज सिंह, अवध नारायण पटेल, शाकिर अहमद, गगन सिंह आदि तमाम भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!