Bharatpur : डॉ. गर्ग के प्रयासों से शहर में बनेगी 50 किलोमीटर लम्बी सडकें स्वीकृत हुए 20 करोड, पीडब्ल्यूडी करेगी कार्य

Support us By Sharing

डॉ. गर्ग के प्रयासों से शहर में बनेगी 50 किलोमीटर लम्बी सडकें स्वीकृत हुए 20 करोड, पीडब्ल्यूडी करेगी कार्य

भरतपुर, 19 मई। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग के प्रयासों से भरतपुर शहर के 23 वार्डों में 50 किलोमीटर लम्बी सडकों का निर्माण होगा जिसके लिए राज्य सरकार ने 20 करोड रूपये स्वीकृत किये हैं इन सडकों के निर्माण के बाद शहर में एक भी सडक निर्माण से शेष नहीं रहेगी। सडकों की निर्माण की स्वीकृति पर डॉ गर्ग ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का आभार व्यक्त किया है।
डॉ गर्ग ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 1 में 35 लाख 30 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 2 में 28 लाख रूपये से, वार्ड संख्या 11 में 1 करोड 4 लाख रूपये से, वार्ड संख्या 13 में 28 लाख 60 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 21 में 21 लाख 33 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 43 में 1 करोड 1 लाख 60 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 45 में 1 करोड 2 लाख 49 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 46 में 26 लाख 60 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 47 में 45 लाख 73 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 48 में 1 करोड 18 लाख 78 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 49 में 1 करोड 47 लाख 80 हजार रूपये से तथा वार्ड संख्या 50 में 98 लाख 76 हजार रूपये की लागत से सडकें बनेंगी।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 51 में 1 करोड 73 लाख 86 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 52 में 1 करोड 89 लाख 91 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 53 में 1 करोड 56 लाख 53 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 54 में 2 करोड 15 लाख 94 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 56 में 64 लाख रूपये से, वार्ड संख्या 57 में 92 लाख 50 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 58 में 32 लाख 80 हजार रूपये से, वार्ड संख्या 63 में 5 लाख 96 हजार रूपये से एवं वार्ड संख्या 64 में 96 लाख रूपये की लागत से सडकों का निर्माण कराया जायेगा। सडकों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा।
P. D. Sharma


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!