Bharatpur : अर्ध विक्षिप्त हालत में जंगल में भटक रहे यूपी के युवक को अपनाघर ने दिया सहारा


अर्ध विक्षिप्त हालत में जंगल में भटक रहे यूपी के युवक को अपनाघर ने दिया सहारा

बयाना, 19 मई। बेसहारा लावारिस लोगों की सेवा में जुटी सामाजिक संस्था अपनाघर सेवा समिति अर्ध विक्षिप्त हालत में जंगल में घूम रहे युवक का सहारा बनी है। संस्था के पदाधिकारियों ने युवक को रेस्क्यू कर उपचार और देखभाल के लिए समिति के आश्रम में भर्ती कराया है। अपनाघर सेवा समिति की बयाना इकाई के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि बयाना-हिंडौन रेलमार्ग स्थित डुमरिया रेलवे स्टेशन के पास जंगलों में एक युवक अर्द्ध विक्षिप्त हालत में मिला था। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने युवक को विक्षिप्त हालत में देखा तो उसे अपने घर ले गए और उसे स्नान आदि कराकर भोजन कराया। इसके बाद मुकेश कुमार ने अपना घर सेवा समिति को युवक के बारे में जानकारी दी। इस पर इकाई अध्यक्ष अनिल जैन और पूर्व अध्यक्ष योगेश सिंघल मौके पर पहुंचे। अध्यक्ष जैन ने बताया कि बातचीत में युवक ने अपने आपको उत्तर प्रदेश के मुंडा का रहने वाला बिन्नी बताया है। युवक ने बताया कि उसे 3 दिन पहले कुछ लोग ट्रेन से यहां उतार गए थे। इसके बाद अपनाघर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बयाना थाना पुलिस को सूचना देकर युवक को भरतपुर स्थित समिति के आश्रम मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन में उपचार और देखभाल के लिए भर्ती कराया है। जैन ने बताया कि युवक के स्वस्थ होने पर उसके परिवार जनों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सकुशल सौंपने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  सन्त निरंकारी मण्डल के द्वारा वार्षिक क्षमा याचना सत्संग का आयोजन

P. D. Sharma


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now