Bharatpur : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि

बयाना, 21 मई। बयाना में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत और देश को नई दिशा देने वाले भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाया। राजीव गांधी भारत में संचार और कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे। जिसके बिना आज जीवन अधूरा है। राजीव गांधी ने पंचायतीराज संस्थाओं को सुदृढ़ कर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया और देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। सूपा ने कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के सपनों को साकार करने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

P. D. Sharma


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now