Bharatpur : भाजपा किसान मोर्चा का रूपबास में धरना प्रदर्शन; उपखंड कार्यालय धेराव की चेतावनी


भाजपा किसान मोर्चा का रूपबास में धरना प्रदर्शन; उपखंड कार्यालय धेराव की चेतावनी

भरतपुर- भाजपा किसान मोर्चा रूपबास द्वारा के एमएसपी दर पर सरसों की खरीद शुरू नहीं होने पर कस्बा रूपबास में भाजपा ज़िलाध्यक्ष ऋषि बंसल भाजपा किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष मोहन रारह के नेतृत्व में किसानों ने धरना व प्रदर्शन कर एमएसपी खरीद केंद्रों पर सरसों की 26 मई 2023 तक खरीद शुरू करने की मांग करते हुए, उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। साथ ही मंडी की तालाबंदी करते हुए बाजार बंद,जाम करने का भी ऐलान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार किसान और मजदूर के साथ खुलेआम अन्याय कर रही है। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने जनता से कर्ज माफी का वायदा किया था और किसानों की हर वक्त सभी क्षेत्र में मदद का भी वायदा किया। केंद्र सरकार ने पूरे देश में एमएसपी खरीद केंद्रों पर सरसों की खरीद शुरू करवा दी है लेकिन राजस्थान राज्य की गहलोत सरकार ने अभी तक ये खरीद शुरू नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान आज सरसों को लेकर चिंतित है,मंडी में सरसों के भाव कम है। राजस्थान की गहलोत सरकार चुप्पी लगाए हुए है और ये किसानों की हालत पर तनिक भी तरस नहीं कर रहीं। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख एवं उनके दर्द में भाजपा हर वक्त तैयार है और तैयार रहेगी, साथ ही हमेशा तैयार रही है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन रारह ने कहा कि कांग्रेस कभी भी किसान वर्ग की हितैषी नहीं हो सकती। केवल किसानों से झूठे वादे कर सत्ता की प्राप्ति का सपना देखती है। जिले के किसान सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से चिंतित नजर आते हैं। इस चिंता की घड़ी में अब भाजपा उनका हर समय साथ देगी। जिले के किसानों की हालत देख उनका साथ देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने रूपवास से धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए 26 मई तक सरसों की खरीद शुरू करने की राजस्थान सरकार से मांग की है।

यह भी पढ़ें :  खण्डार विधायक ने की दिवाली की राम राम

P.D. Sharma


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now