Bharatpur : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र


भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र

भरतपुर- भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कामां मे जुरहरा रोड स्थित मनीराम फार्म हाउस में जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व सम्भाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिला प्रभारी बनवारी लाल सिंघल,सांसद रंजीता कोली, पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा, जवाहरसिंह बेढम के आतिथ्य में आयोजित की गई।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे व 365 दिन राष्ट्रवाद की सोच से अनवरत रूप से काम करने वाला कार्यकर्ता है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल मे जनहित में किये गये कार्यों को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता 4.50 लाख घरों तक सम्पर्क कर महासम्पर्क अभियान चलाये। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार के कार्यों के प्रचार हेतु लोकसभा सम्मेलन, प्रबुद्ध जनसम्मेलन, लाभार्थी सोशल मीडिया प्रभावी उपयोग कर्त्ता सम्मेलन किये जायेंगे। राजनैतिक प्रस्ताव जवाहर सिंह बेढम ने रखा। सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली, रामस्वरूप कोली,पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा,महेन्द्र जाटव,अनीता सिंह ने समर्थन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने कहा कि आज जिला कार्यसमिति ने राजस्थान की महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने व 4.50 लाख घरों तक पहुंचकर तथा जन समस्याओं के संघर्ष का संकल्प पारित किया है, हम सब एकजुट होकर सम्पूर्ण जिले से कांग्रेस का सफाया करेंगे। संचालन महामंत्री भगवान दास शर्मा, नरेश जाटव ने किया।
बैठक मे सह संभाग प्रभारी गोवर्धन सिंह जादौन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली,बहादुर सिंह कोली,पूर्व भरतपुर महापौर सुमन कोली, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हंसिका गुर्जर पूर्व विधायक अनीता सिंह, पूर्व विधायक मौहम्मद जहूरखान,पूर्व मंत्री मदनमोहन सिंघल,पूर्व विधायक समसुल हसन,पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र जैन, गिरधारी तिवारी,भाजपा युवा नेता दौलत सिंह फौजदार,सत्येन्द्र गोयल प्रदेश मंत्री महेन्द्र जाटव, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, द्वारका प्रसाद गोयल,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष याकूब खान,सहित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा सहित पार्टी के पदाधिकारी व जिला कार्य समिति सदस्य, मोचों के जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, विभागों के संयोजक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  फर्जी एटीएम से नगदी निकाल रहे युवक को दबोचा

P. D. Sharma


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now