Bharatpur : महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल कूम्हा ने 12 कला वर्ग में पूरे जिले में लहराया अपना परचम


महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल कूम्हा ने 12 कला वर्ग में पूरे जिले में लहराया अपना परचम

कुम्हेर।राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से कक्षा 12वीं आर्ट्स का परिणाम गुरुवार, 25 मई को जारी कर दिया गया है।
भरतपुर जिले में कुम्हेर तहसील के महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल कूम्हा ने 12 कला वर्ग में पूरे जिले में अपना परचम लहराया है। महात्मा गांधी स्कूल कूम्हां विद्यालय की छात्रा *पायल पुत्री ओमवीर ने 96.40 प्रतिशत, वही श्री हनुमान सीनियर सेकेंडरी सितारा कुम्हेर संचालित किरण गयात्री शिक्षण संस्था कुम्हेर की छात्रा हिमानी सिंगल पुत्री विनोद वोबदिया 95% में प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं वही श्री हनुमान सीनियर सेकेंडरी सितारा कुम्हेर की छात्रा कनिष्का जैन पुत्री पारस जैन ने 92.20% अंक प्राप्त किए हैं। महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल कूम्हा की छात्रा
दीप्ती पुत्री नीतेंद्र ने 91.20 प्रतिशत, क्षमा पुत्री गंगा सिंह ने 12वीं कला वर्ग में 86.80% ,मीरा 83.40 प्रतिशत और अंजु पुत्री मुनेश ने 81.40 प्रतिशत अंक हांसिल किए.. विद्यालय के 07 छात्राओं में से 05 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी छात्राओं ने अपनी सफलता के लिए अध्यापकों और माता पिता का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य चेतना कटारा ने सफलता हेतु सभी स्टाफ अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और सभी ग्रामवासियों से विद्यालय में नामांकन बढ़ने हेतु आग्रह किया

यह भी पढ़ें :  भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

 

P. D. Sharma


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now