डीग कुम्हेर विधानसभा की बालिकाओं को प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहुचर्चित फिल्म द केरला की दिखाई स्टोरी
कुम्हेर-भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह द्वारा डीग कुम्हेर विधानसभा की, बालिकाओं को प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहुचर्चित फिल्म द केरला स्टोरी फिल्म सूर्य सिटी स्थित हाल पर दिखालाई गई। डॉक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि किस तरह देश में आईएसआईएस, तालिबान, अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों के सदस्यों द्वारा लव जिहाद के अंतर्गत हिंदू वेटियो का ब्रेनवाश कर और उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनाया जाता है। फिर आतंकी संगठनों में ट्रेनिंग देकर अन्य धर्मों को काफिर बताकर उन पर हमला करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दौरान आतंकी संगठन द्वारा उनका देह शोषण भी किया जाता है। उन्हें आत्मघाती हमलावर मिशन में शामिल किया जाता है। इसलिए हर हिंदू परिवार को ऐसी फिल्म अपने युवा बच्चों को अवश्य दिखलानी चाहिए जिससे वह अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति सचेत रहते हुए आतंकी संगठनों के चंगुल में ना फसे।इस अवसर पर डॉ शैलेश सिंह के साथ जिला मंत्री कालीचरण बघेल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष हंशिका गुर्जर, पूर्व प्रधान मनोजसिंह कुम्हेर, शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कांत शर्मा, खुशीराम पूनिया, पहलाद सिंह, सूर्य प्रकाश आर्य, डीग महामंत्रीओमप्रकाश शर्मा, विवेक आजऊ ,जगदीश अजान, डॉक्टर उत्तम यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू चौधरी, मोनू सोनी ,प्रशांत उपाध्याय, ,धर्मवीर गुर्जर, भूदेव शर्मा, सोहन सिंह राजपूत ,शिव सिंह जाटव, टेक चंद जाटव, बृजेंद्र प्रजापति, मधुपूनिया,सुभाष अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
P.D. Sharma

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.