सांसद ने खेलो इंडिया में राजवीर सिंह को बनाया नदबई का संयोजक
नदबई- दिनांक 08 जून 2023 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए खेलो इंडिया के आयोजन के तहत, खेलो इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए, संसदीय क्षेत्र भरतपुर में एक कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को प्रेरित कर खेलों का आयोजन कराने हेतु राजवीर सिंह (पूर्व जिला प्रमुख) को खेल आयोजन हेतु विधानसभा क्षेत्र नदबई का संयोजक नियुक्त किया गया। इनकी देखरेख में कार्यक्रम आयोजन होंगे।
खेलो इंडिया के तहत पिछले तीन वर्षों में भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच मिला है।खेलो इंडिया को भारत सरकार ने साल 2017 में जमीनी स्तर पर बच्चों के साथ जुड़कर भारत में खेल की भावना को पुनर्जीवित करने के लिए शुरु किया था।
हर व्यक्ति के जीवन में खेल और स्वस्थता का अमूल्य महत्व है। खेल खेलना टीम भावना पैदा करता है। सामरिक और सोच नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण और जोखिम लेने का आत्म विश्वास उत्पन्न करता है। एक फिट और स्वस्थ व्यक्ति एक स्वस्थ समाज और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का नेतृत्व करता है।
खेल हमारे देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों से खेलों के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। इस ग्लोबल मंच पर इस अपार क्षमता को प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। यह वह समय है जब हम युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करें और उन्हें शीर्ष स्तर तक ले जाने के लिए उच्चस्तरीय बुनियादी सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं। हमें खेलों में उनकी भागीदारी के लिए एक मज़बूत भावना पैदा करने की आवश्यकता है जो खिलाड़ियों को अपनी वास्तविक क्षमता का प्रदर्शन करने में सक्षम बनाएगा। केवल तभी भारत खेलों में सुपर पावर बनने के सपने को साकार कर सकता है।
P.D. Sharma

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.