Bharatpur : 14 जून से आर्य समाज में लगेगा वैदिक यज्ञ प्रशिक्षण शिविर, 10 दिन तक निशुल्क सिखाई जाएंगी यज्ञ विधि


14 जून से आर्य समाज में लगेगा वैदिक यज्ञ प्रशिक्षण शिविर, 10 दिन तक निशुल्क सिखाई जाएंगी यज्ञ विधि

बयाना, 10 जून। आर्य समाज बयाना में महिला आर्य समाज के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार दोपहर आयोजित हुई। जिसमें आर्य समाज बयाना द्वारा 10 दिवसीय निःशुल्क वैदिक यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आर्य समाज बयाना के सत्संग भवन में 14 जून से शुरू करने का निर्णय लिया गया। आर्य समाज के प्रधान आचार्य रविशंकर आर्य ने बताया कि शिविर में आचार्या हेमलता शास्त्री के द्वारा दैनिक यज्ञ के मंत्रों के शुद्ध उच्चारण का अभ्यास, मंत्रों का अर्थ-भावार्थ और विधि का ज्ञान ऋषियों द्वारा बताई गई वैदिक विधि के अनुसार कराया जाएगा। शिविर की कक्षाएं 14 जून से 22 जून तक शाम 4 से 6 बजे तक नियमित चलेंगी। उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी वैदिक संस्कृति का आधार है। यज्ञ से न केवल जल, वायु, औषधियों सहित पर्यावरण की शुद्धि होकर रोग का निवारण होता है, अपितु मानसिक और शारीरिक शक्तियों का विकास भी सम्भव है। यज्ञ से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही यज्ञ पारिवारिक एवं सामाजिक उन्नति का भी कारण बनता है। घर-घर में यज्ञ होकर सभी सुखी हों, इसी भावना से प्रेरित होकर आर्य समाज के द्वारा यह यज्ञ प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महिला आर्य समाज प्रधाना सुनयना आर्या, उपप्रधाना सुधा बंसल, राधा आर्या, पिंकी अग्रवाल, कविता बंसल,
शिक्षावती आर्या आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के एकलव्य संस्कार केंद्रो पर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया

P. D. Sharma


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now