Bharatpur : राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रूपवास : भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल और ग्रामीण मंडल रूपवास के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी के द्वारा ज्ञापन सौंपा। शहर मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार दुबे ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा 100 यूनिट बिजली बिल माफ के नाम पर जनता के साथ छलावा किया है जबकि बिजली के बिल में 500 से 2000 तक फ्यूल सरचार्ज के नाम पर पैसे जोड़ दिए हैं। इस तपती धूप में राहत के नाम पर जनता को बेवजह परेशान किया जा रहा है और सरकारी कर्मचारी और मशीनरी का प्रयोग कर कांग्रेस का प्रचार किया जा रहा है जबकि उक्त रिकॉर्ड राजस्थान सरकार के पास मौजूद है। वहीं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष टीकम सिंह चौधरी ने बताया केंद्र सरकार जल शक्ति मंत्रालय द्वारा हर घर नल योजना के अंतर्गत घर-घर पानी पहुंचाने का काम की योजना जिसको गहलोत सरकार द्वारा अड़ंगा लगाकर रोका जा रहा है। जिससे जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरभान सिंह ने बताया की सरकारी सरसों खरीद केंद्र पिछले 20 दिनों से बंद है। संबंधित विभाग के कर्मचारी बारदाना नहीं होने का बहाना लगा देते हैं जिससे अब तक रजिस्ट्रेशन हुए 600 किसानों में से लगभग 50 किसानों की सरसों सरकारी खरीद केंद्र पर खरीद हो पाई है। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1 घंटे प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया। इस मौके पर रुदावल मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुर्जर,महामंत्री प्रहलाद सिंह, राजेश मित्तल, बृजेश शर्मा, रामदयाल कोली, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेश शर्मा, जगदीश चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष बहादुर जाटव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश जाटव, नंदकिशोर चोबदार, कृष्ण प्रताप डागुर, मुल्क राज कुशवाह, माया देवी,राजेश शर्मा, नरेश कुशवाह, दीपिका सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  यज्ञ के साथ भागवत कथा सम्पन्न

P. D. Sharma


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now