भाविप भगत सिंह शाखा ने मनाया सांवरिया सेठ धाम में छप्पन भोग महोत्सव


भजन संध्या में श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हुए, गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा की ओर से नौगांवा स्थित सांवरिया सेठ धाम में छप्पन भोग महोत्सव एवं विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं परिषद सदस्यों ने भाग लेकर भक्ति, सेवा और संगठन की भावना को मजबूत किया।

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

भजन संध्या में पंडित देवकीनंदन शर्मा ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर रात तक चले भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते रहे और सांवरिया सेठ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

नवीन सदस्यों का हुआ परिचय

कार्यक्रम के दौरान शाखा से जुड़े नए सदस्यों का परिचय कराया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने आपसी संवाद एवं परिचय के माध्यम से संगठन की एकजुटता और पारिवारिक भावना को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।

गौशाला परिसर में किया पौधारोपण

आयोजन के समापन पर नौगांवा गौशाला परिसर में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों को पौधे वितरित किए गए तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

सदस्यों का किया आभार व्यक्त

शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर एवं कार्यक्रम प्रभारी कमलेश लाठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी श्याम कुमावत (सपरिवार), सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक तुरर्किया, महिला प्रमुख पूनम डाड, दीपेश खंडेलवाल, सावन मालीवाल, दिलीप काबरा, सीए अंकित लखोटिया तथा गौरव झंवर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा, संगठनात्मक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *