भील समाज सुधार को लेकर समाज हुआ एकजुट


कुशलगढ़, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: भील समाज सुधार की मुख्य बिंदु को लेकर कलिंजरा बाध की पाल पर गांव के समाज जन एकजुट हुए एवं कलिंजरा गांव की समाज सुधार की कमेटी गठित की गई जिसमें कलिंजरा गांव के 25 वरिष्ठ एवं प्रभुत्व नागरिकों को सामाजिक कार्यक्रम मैं देख रेख के लिए नियुक्त किया गया वर्तमान समय में समाज की कुरीतियों को मिटाने को लेकर चर्चा की गई एवं सामाजिक कार्यक्रमों में होने वाले अपवय से , समाज आर्थिक बोझ में दबता जा रहा है जिससे आने वाले समय में समाज को उभारने के लिए निम्न बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की गई। दहेज के रूप में लड़की की शादी करने पर वधू पक्ष की ओर से दहेज के नाम पर ₹51000 लिए जाएंगे। यदि लड़की भाग कर नातरा विवाह करती है तो₹200000 रुपए वर पक्ष लिए जाएंगे। यदि लड़की सामाजिक रीति रिवाज से शादी करती है तो कन्यादान में रसोई का सामान माता-पिता द्वारा कन्यादान किया जाएगा। चांदी की रकमे 1.50 ली जाएगी एवं डेढ़ किलो दी जाएगी सोने की रकम में सोने का एक कांटा व कानफुल लिए व दिए जाएंगे।सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे व दारू पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाता है।यदि कोई कर्मचारी एक पत्नी होते हुए दूसरा विवाह करता है तो ₹1000000 जुर्माना दिया और लिया जाएगा। यदि कोई राजनीतिक पदधारी प्रतिष्ठित व्यक्ति एक पत्नी होते हुए दूसरा विवाह करता है तो उससे 10 लाख रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। और यदि समाज का कोई भी साधारण व्यक्ति एक पत्नी होते हुए दूसरा विवाह करता है तो उसे ₹500000 जुर्माना तय किया गया। बारात में एक बस बारातियों की एवं दूल्हे की एक गाड़ी रहेगी। वर और वधू की सगाई करने वाले को वर की ओर से ₹3000 और वधु की ओर से ₹2000 कुल मिलाकर ₹5000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई लड़की नातरे चली जाती है तो वधू पक्ष वालों को वार बकरी के लिए वर पक्ष से 5000 एवं वधू पक्ष से 5000 कल 10000 रुपए जुर्माना दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत के सरपंच समस्त वार्ड पंच समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे और सभी ने मिलकर समाज के उत्थान को लेकर सहमति वक्त की यह जानकारी भील समाज सुधार के सदस्य प्रभु लाल रावत ने दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now