पीएम मोदी की रैली के लिए शाहपुरा भाजपा की बैठक संपन्न
शाहपुरा|भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा, ग्रामीण मंडल शाहपुरा, फुलिया कला मंडल की संयुक्त बैठक मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया, यात्रा प्रभारी राजेंद्र शर्मा, राधेश्याम जीनगर, प्रभारी बजरंग सिंह राणावत, यात्रा संयोजक रघुनंदन सोनी की मौजूदगी में कहार धर्मशाला में संपन्न हुई।
बैठक में दीप प्रज्वलित एवं अतिथियों के सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सुभाष बहेड़िया ने पीएम मोदी की योजनाओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी देकर अजमेर चलने का आह्वान किया। संयोजक बजरंग सिंह राणावत ने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ होकर इसमें चलने का आह्वान किया। यात्रा प्रभारी ने कहा मोदी भारत का नहीं विश्व लीडर का है। नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सरल एप, पन्ना प्रमुख, बूथ समितियों के गठन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। नगर महामंत्री मोहन लाल रेगर ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा एवं सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ खड़े कर के इस प्रस्ताव पर अपना समर्थन दिया।
कार्यक्रम में शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बालू राम कुमावत, फुलिया मंडल अध्यक्ष उदयलाल सिरोठा, विधानसभा विस्तारक रामावतार सैनी एवं नगर पालिका के पार्षद, मंडल के पदाधिकारी, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री खुशीराम आचार्य ने किया। अंत में नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Moolchand Peshwani

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.