भीलवाड़ा शहर भाजपा सुभाष मंडल ने किया सदस्यता अभियान 2024 का शुभारम्भ


कृषि मंडी में सब्जी विक्रेता, आड़तिया, पल्लेदार सहित आमजन को पार्टी की मोबाईल पर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करवाई

भीलवाड़ा। राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश में रविवार को कृषि उपज मंडी के गेट नंबर 3 पर मंडल अध्यक्ष मनीष देव पालीवाल के नेतृत्व में सुभाष मंडल की सम्पूर्ण कार्यकारणी ने बड़े जोर शोर से सदस्यता अभियान का प्रारम्भ किया। मंडल उपाध्यक्ष पुनीत प्रताप सिंह तंवर ने बताया कि सुभाष मंडल ने आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जल्द बूथ लेवल तक नये सदस्यों को जोड़ने का काम किया जायेगा। कार्यक्रम में भीलवाड़ा नगर निगम मेयर राकेश पाठक, शहर विधानसभा सहयोजक अनिल जैन, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी आरती कोगटा, मंडल प्रवासी यशोदा मंडोवरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कृषि मंडी में सब्जी विक्रेता, आड़तीया, ग्राहकों, पल्लेदार सहित आम जन को पार्टी की मोबाईल पर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करवाई गई हैं। आज 300 से अधिक नये सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में मंडल के सदस्यता अभियान प्रभारी सत्यनारायण धोबी, भेरू पारिक, मुकेश चेचानी, मंडल महामंत्री ललित व्यास, मंडल मंत्री श्याम माली राहुल सुवालका, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता आर्य, जिला पंकज पारीक, दिनेश माली, कार्यक्रम प्रभारी बबलू माली, ईश्वर दयाल, गौरीशंकर माली, गौतम, सत्तू, पप्पू ग्वारिया, दीपक पराशर, मंडल उपाध्यक्ष उदय कुमावत, मनोज माली, अनिल काबरा सहित कई सदस्य उपस्थिति रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now