भीलवाड़ा कॉलेज में नए मतदाताओं का पंजीयन, मतदान के प्रति किया जागरूक


माणिक्य लाल वर्मा कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब की कार्यशाला, वोटर हेल्पलाइन एप और फॉर्म-6 की जानकारी देकर युवाओं का कराया पंजीयन

भीलवाड़ा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से विद्यार्थियों का पंजीयन कराकर उन्हें मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

वोटर हेल्पलाइन एप और फॉर्म-6 की दी जानकारी

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एल. जागेटिया के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन एप, ईसीआई नेट और फॉर्म नंबर-6 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि पात्र युवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से विद्यार्थियों का पंजीयन भी कराया गया, ताकि वे मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझ सकें।

युवाओं से मतदाता जागरूकता बढ़ाने का आह्वान

कार्यशाला में महाविद्यालय निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. रजनी गगवानी, सह-नोडल अधिकारी एवं सहायक आचार्य सांवर मल व्यास, रविंद्र सिंह राव तथा पंकज कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने युवाओं से अपने आसपास के क्षेत्र में भी मतदाता जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाना और मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

परिवार और परिचितों को भी प्रेरित करने की अपील

विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार, परिचितों और आसपास के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही मतदान के महत्व को समझते हुए लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया से परिचित कराने और युवा मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *