कावड़ यात्रा निकालकर किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक


कावड़ यात्रा निकालकर किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। सावन के अधिमास सोमवार को नगर पालिका मुख्यालय बौंली पर गुप्तेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। धार्मिक श्रृद्धावन भक्तों ने पावन धार्मिक स्थल पार्वती की डूंगरी बनास नदी से जल भरकर श्री जागेश्वर महादेव मंदिर संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना कर 111 कावड़ियों ने डीजे की धार्मिक धुनों पर कावड़ यात्रा निकाली इस दौरान धार्मिक धुनों पर महिलाएं,व पुरुष नृत्य करते चल रहे थे कावड़ यात्रा का बौंली नगर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं जलपान कराकर स्वागत किया। कांवड़ यात्रा के पूजन समारोह में बामनवास की पूर्व प्रधान रेखा मीणा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, केदार मीणा, व महेश शास्त्री सहित अनेको लोगों ने शामिल होकर कावड़ियों का उत्साहवधन किया। कावड़ यात्रा जागेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से रवाना होकर संस्कृत महाविद्यालय रोड होते हुए पुलिस थाना चौराहा, मुख्य बस स्टैंड चौराया एवं नगर पालिका चौराहे होते हुए निवाई रोड से अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर गुफा पर पहुंची एवं वहां पर गुप्तेश्वर महादेव भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया इस दौरान भोलेनाथ की आकर्षक फूल बंगला झांकी भी सजाई गई। कावड़ यात्रा के दर्शन करने को बौंली नगर के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बालक, बालिकाएं आई थी जिसे नगर में मेले का सा माहौल हो गया। कावड़ यात्रा के दौरान प्रात करीब 10:00 बजे से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत, सीओ मीना मीणा, थाना प्रभारी मनीषा मीणा, व सहायक निरीक्षक महेंद्र शर्मा अपने पुलिस बल के साथ यातायात व अन्य व्यवस्था संभाल रहे थे नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान बौंली नगर के शिव बगीची स्थित महादेव मंदिर एवं आजाद चौक स्थित गोपाल जी के मंदिर महादेव मंदिर में भी भक्त जनों ने फूल बंगला झांकी सजाकर रुद्राभिषेक कर प्रसादी वितरित की।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई
कावड़ यात्रा निकालकर किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now