विशाल कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित


बौंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बौंली नगर मुख्यालय के शिव बगीची रामलीला मैदान से विशाल कलश यात्रा के साथ ही विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गयाl कार्यक्रम में भेडोली आश्रम के संत नित्यानंद जी एवं मोडेश्वर आश्रम के संत भजन आनंद जी महाराज के सानिध्य में आचार्य हेमराज दीक्षित ने वैदिक मंत्रोचार के साथ 1151 महिलाओं को सिर पर कलश रखकर रवाना कियाl कलश यात्रा शिव बगीची रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर जगत शिरोमणि जी मंदिर मार्ग, सदर बाजार होते हुए मेन रोड से जगत शिरोमणि की संस्थान पहुंचीl कलश यात्रा में श्री राम दरबार की सजीव झांकी सजाकर 1151 महिलाओं ने सर पर कलश धारण किया एवं हिंदू धार्मिक नारों के साथ शोभायात्रा निकाली गईl कार्यक्रम के समापन पर जगत शिरोमणि की सेवा संस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सेवक संघ के प्रांत सह प्रचारक विशाल ने बताया कि हिंदू समाज में कोई छोटा व बड़ा नहीं है हम सब भारत माता के सपूत हैं, कार्यक्रम हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करेगीl कार्यक्रम की रूपरेखा में गोपाल शर्मा, प्रेमराज सिंह, कमलेश मीणा, अमर सिंह गुर्जर, भवानी सिंह, अमर सिंह, रतन मीणा, राजेंद्र सोनी, महेश जायसवाल, चंद्र प्रकाश गुर्जर व अंकुश गर्ग सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थेl यह जानकारी कार्यक्रम सहसंयोजक हेमराज दीक्षित ने दीl


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now