Lucknow : माफिया संजीव जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा,जरायम की दुनिया में वर्चस्व की जंग को लेकर हुई हत्या


लखनऊ। अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी माफिया संजीव जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है।सूत्रों के मुताबिक गैंगवार की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।अपराध की दुनिया में वर्चस्व की जंग को लेकर संजीव जीवा की हत्या कराई गई है।शक की सुई फिर माफिया सुनील राठी की तरफ उठ रही है।सुनील राठी से संजीव की पुरानी दुश्मनी रही है।संजीव मुन्ना बजरंगी का करीबी था।
बता दें कि मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या कराने का आरोप भी सुनील राठी पर है। 9 जुलाई 2018 को बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माफिया सुनील राठी और माफिया संजीव जीवा गैंग में वर्चस्व को लेकर जंग शुरू हो गई थी। संजीव जीवा की हत्या करने वाले विजय यादव की सुनील राठी गैंग के संपर्क में आने की जानकारी मिली है।विजय लगभग तीन महीने पहले मुंबई में रहते हुए सुनील राठी गिरोह के संपर्क में आया था।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने से विजय यादव अपने घरवालों के संपर्क में नही था।लखनऊ कोर्ट की रेकी और हत्या की प्लानिंग करने के चलते‌ विजय पिछले एक महीने से गायब था। इस बीच एसआईटी की टीम ने कल देर रात घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए

यह भी पढ़ें :  कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज में हिंदी दिवस पखवाड़े काआयोजन प्रारंभ

R. D. Diwedi


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now