वृद्व ने रैफर होने पर जयपुर ले जाने दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
नदबई|डहरामोड सडक मार्ग पर बैलारा सर्किल के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दम्पत्ति सहित एक वृद्व घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल दम्पत्ति सहित वृद्व को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घायल वृद्व व महिला को गंभीर स्थिति होने पर रैफर कर दिया। लेकिन, रैफर होने पर जयपुर ले जाने दौरान रास्ते में वृद्व की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में मृतक वृद्व के शव का पोस्टमार्टम कराया।
सूत्रों की मानें तो दीनदयाल पुत्र नन्दराम अपनी पत्नी अंजलि के साथ शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से नदबई लौट रहा। इसी दौरान बैलारा सर्किल के समीप बाइक ने असंतुलित होकर सड़क किनारे खडे खेडीदेवीसिंह निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र मन्नू सिंह में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार दम्पत्ति सहित प्रहलाद सिंह घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला अंजलि व वृद्व प्रहलाद सिंह को रैफर कर दिया। बाद में जयपुर ले जाने दौरान प्रहलाद सिंह ने दम तोड दिया। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ।