चौथ का बरवाड़ा 19 अप्रैल। सामाजिक संस्था सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ नागौर के तत्वाधान में युवाओं द्वारा एक परिंडा मेरा भी अभियान चलाया गया।
फाउंडेशन के सदस्य अशोक शर्मा ने बताया कि सेठ सूरजमल तापड़िया की प्रेरणा से भीषण गर्मी के चलते बेजुबान पक्षियो के पानी पीने के लिए राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय परिसर विभिन्न स्थानों पर के परिण्डे लगाए हैं। साथ ही उनमे प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी। इस दौरान अशोक शर्मा, मोहन लाल शर्मा, हिम्मतसिंह चौहान प्राचार्य शंभू दयाल गौतम, साथ ही विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता अक्षय गुर्जर, रामलखन मीणा, ललित वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।