राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती


राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनय प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्षों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधीमय हो गया है। भारत माता के दो लाल गांधी एक भरोसा तो शास्त्री एक विश्वास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। आज ही की तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। आगे अपने संबोधन में कहा कि बापू सत्य अहिंसा के पुजारी थे वह स्वच्छता के समर्थक थे हम सभी को बापू के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। शास्त्री के प्रारंभिक जीवन के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने जय-जवान जय-किसान का नारा दिया। विद्यालय के शिक्षक डॉ बृजेश कुमार यादव ने गांधी व शास्त्री के संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के उपरांत प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा महापुरुषों की मनोहर झांकी निकाली गई प्रभात फेरी में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now