सवाई माधोपुर 18 मार्च। शहर के हरसहायजी का कटला स्थित आंगनवाड़ी केंद 18 तृतीय पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यकर्ता रेखा कुमावत में बताया कि इस अवसर पर बच्चों को स्वास्थ्य, टीकाकरण, सुपोषण, बीमारियों से बचाव सहित अनेक जानकारियां दी गई। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाली बेटियों का केक काट कर जन्म उत्सव मनाया गया। अभियान के तहत बेटियों को बेबी किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ता रेखा कुमावत, मनोरमा शर्मा, महिला अधिकारिता विभाग की प्रतिनिधि प्रिया शर्मा, अनीता कंवर सहित वार्ड की महिलाऐं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।