गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। हाल ही राष्ट्रीय स्तर पर अहमदाबाद में घटित हुई मानवीय घटना, एयर इंडिया हवाई दुर्घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त सामाजिक स्वयंसेवी संगठन, सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों द्वारा संयुक्त रूप से शोक सभा का आयोजन कर अनेक चिकित्सकों और बड़ी संख्या में दुर्घटना में मौत का शिकार हुए सभी भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, जमनालाल वैष्णव,ओम सुवालका, सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास सहित अनेक भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारीयो की उपस्थिति में 2 मिनट का मौन रखकर अपनी ओर से संवेदना प्रकट करते हुए सभी की आत्मा की शांति की परमात्मा से प्रार्थना की गई। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि निश्चित रूप से यह बहुत बड़ी मानवीय दुर्घटना की स्थिति से भारतीय नागरिकों को सामना करना पड़ा यह अत्यंत दुखद स्थिति है। इस अवसर पर मनोज बंसल, शिक्षाविद डॉ.हेमंत शर्मा, डॉ अनुज शर्मा, मनोज सोनी, रामसिंह खटाना, बलवीर सोनी, गौरव मंगल वेदप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, चिरंजी लोधा, राजेंद्र सहजपुरा, गोविंद पाराशर, कमलेश महावर, ओमप्रकाश पटेल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।