भाजपा ने फुका कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला


भाजपा ने फुका कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला

भीलवाड़ा 9 दिसंबर, जिला संगठन की ओर से शनिवार दोपहर सूचना केंद्र चौराहे पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया गया।
यह पुतला दहन कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर काला धन निकलने के बाद विरोध स्वरूप फूंका गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस मौके पर पेंटर भंवरसिंह सूरज ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर 300 करोड़ से ऊपर काला धन निकाला है कांग्रेस पिछले 60 वर्षों से काले धन को चाट रही है मोदी सरकार देश से काला धन निकालने के लिए और छापामारी करेगी पुतला दहन करने में प्रहलाद त्रिपाठी,राजकुमार
आँचलिया, हमीद मोहम्मद रंगरेज,विजय पोखरना, विनोद अग्रवाल, अनिल जैन, छैल बिहारी जोशी बाबूलाल आचार्य ,ललित अग्रवाल, पीयूष डाड, अनिल सिंह जादौन, मनीष पालीवाल,मुकेश शर्मा, घनश्याम सिंघिवाल, नंदकिशोर राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह मोटरास, उदय कुमावत, अजीत सिंह केसावत,मीनाक्षी नाथ, आकाश मालावत ,पूरन डीडवानिया, राजेश जैन इमरान कायमखानी, महेंद्र मीणा मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  कोमल महावर ने भाजपा जॉइन की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now