भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर ने गंगापुर सिटी बाजार में पहुंचकर व्यापारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं


भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर ने गंगापुर सिटी बाजार में पहुंचकर व्यापारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

गंगापुर सिटी |दिवाली के पावन पर्व पर भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर ने गंगापुर सिटी बाजार में पहुंचकर व्यापारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कैलाश टॉकीज से पैदल चलते हुए ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी। यहां पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर का व्यापारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने बताया की आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का सदा वास रहे। आपका व्यापार निरन्तर प्रगति करता रहें। सुखद संयोग है कि राजस्थान में दीपावली के आलोक में लोकतंत्र का उत्सव भी सम्मिलित है। अवश्य ही आपके मतदान के प्रकाश से वीर सनातनियों की इस भूमि में
कुशासन के अंधकार की समाप्ति होगी।
सनातन की जय हो
तुष्टिकरण का नाश हो!
शुभ दीपावली!

सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो। प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त मानवों के चित्त सत्य की आभा से दीप्त हों।

इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, मनोज बंसल, रवि मंगल, हेमन्त शर्मा, भाजपा पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now