भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर मांगे वोट
आमजन का मिला अपार जनसमर्थन, जगह जगह किया भव्य स्वागत
सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं प्रधान मंजू गुर्जर ने भी मांगे वोट
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 7 नवम्बर। गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर ने मंगलवार को टोकसी बालाजी के दर्शन कर प्रचार की शुरुवात की उसके बाद ग्राम टोकसी, छान,श्यारोली, शेखपुर, छगडा, बाढ़ राजपूत खातीपुरा, बजरंगपुरा में देवतुल्य जनता जनार्दन से भेंटकर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन की अपील की। सभी गांवों के बुजुर्गों, मातृ शक्ति और युवाओं ने समर्थन और सहयोग को लेकर भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर को आश्वस्त किया।भाजपा प्रत्याशी ने स्वागत सत्कार के लिए हृदय की गहराईयों से धन्यवाद किया।
भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर ने कहा की जनता के साथ उनके हर सुख-दुख में मैं 24 घंटे खड़ा हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उसका समाधान अविलम्ब किया जाएगा। विकास और नवाचार के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रदेश में पिछले 5 सालों से अराजकता का माहौल पैदा हो गया है तथा हत्या, लूट सहित कई संगीन अपराध बढ़ने लगे हैं तथा प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। इन सब को देखते हुए विधानसभा चुनाव में अराजकता के माहौल को खत्म कर सुशासन लाना होगा। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, चारों मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।