प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में डाँ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर जिलाध्यक्ष यमुनानगर राजेश शुक्ला ने पुष्पार्चान कर नमन् किया।इसके बाद जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष यमुनानगर राजेश शुक्ला व जिलाध्यक्ष गंगानगर निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने श्री राम दरबार की पूजा-अर्चना करके संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ कराया।जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान,नीरज त्रिपाठी,विधायक पियूष रंजन निषाद, विधायक गुरू प्रसाद मौर्य आदि के साथ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने पार्टी का ध्वज फहराकर पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को नमन् करते हुए हजारों कार्यकर्ताओं के बलिदानों को नमन् किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि दोनों जिलाध्यक्षों ने सुंदरकांड समापन पर आरती हवन के बाद कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण करते हुए पार्टी के स्थापना दिवस व रामनवमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तमाम भाजपाई मौजूद रहे

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।