भाजपा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई


सवाई माधोपुर 2 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व एवं उपस्थिति मे जिला कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।
जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियो ने संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी पूर्ण जीवन, सत्यनिष्ठा, उनके जय जवान, जय किसान के नारे को एवं उनके आदर्शाे को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया, अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि आज की पीढ़ी को उन महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर रहना चाहिए। संगोष्ठी से पूर्व भाजपाइयों ने जवाहर नगर गुलाब बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर साफ सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की और उसके बाद स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी कर लोकल फॉर वोकल का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, सुरेश चंद जैन, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा, लालचंद गौतम, मीरा सैनी, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी मलारना डूंगर के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज मलारना डूंगर में लाल बहादुर जयंती व गांधी जयंती मनाई गई। मीडिया कॉर्डिनेटर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मंडल अध्यक्ष चंद सेनी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आदर्श विद्यामंदिर में लाल बहादुर शास्त्री अ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन वफ़ूल मालाओं, के साथ पुष्प अर्पित कर मीटिंग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीचंद सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, बूथ अध्यक्ष बृजमोहन जांगिड चंदन स्वामी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुरेन्द्र सेनी आशीष शर्मा हमसिंह शेखावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now