भाजपा जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य का हार्टअटैक से निधन भाजपाइयों में शोक, अंतिम दर्शन व अंत्येष्ठि में उमड़ा हुजूम

Support us By Sharing

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनानगर के वरिष्ठ जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य 68 वर्ष का बुधवार की रात हार्टअटैक से उनके आवास मांडा में निधन होने से भाजपाईयों में शोक की लहर अंतिम दर्शन व अंत्येष्ठि में उमड़ा हूजूम।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य को 2022 में भी हार्टअटैक हुआ़। इसके बावजूद संगठन के कार्यों में पूरा जीवन समर्पित रहा। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति मे पूरी जिला टीम, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अंतिम दर्शन के लिए हूजूम उमड़ पड़ा। जिलाध्यक्ष यमुनानगर विनोद प्रजापति एवं जिला पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने पत्नी देवकी देवी, चारों पुत्र संजय कुशवाहा,अजय कुशवाहा ,अर्जुन कुशवाहा, रामकृष्ण कुशवाहा सहित दो बहनों एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया जिनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। स्वतंत्रता दिवस के दिन डेगूरपुर घाट महेवा में छोटे पुत्र रामकृष्ण ने मुखाग्नि दिया। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा आज हम सबके मार्गदर्शक भाजपा के जामवंत को हम सब ने खो दिया है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। अंतिम संस्कार में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल,विधायक राजमणि कोल,जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला प्रचंड, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अशोक दुबें,अरूण सिंह, सबिता त्रिपाठी, योगेश शुक्ला,रमाकांत विश्वकर्मा,राजकुमार मिश्रा,मांडवी शरण,अमरेश तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग सम्मिलित होकर शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की इसके पूर्व जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल और जिला महामंत्री रामेश्वर सिंह पटेल का भी निधन हो चुका है।यमुनापार ने तीन जिला महामंत्री एक ही कार्यकाल में खोने से भाजपा की अपूरणीय क्षति हुई है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!