भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व पर जनभावनाओं की उपेक्षा का लगाया आरोप दिया इस्तीफा


भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व पर जनभावनाओं की उपेक्षा का लगाया आरोप दिया इस्तीफा

बयाना 04 नवम्बर विधानसभा चुनावों के टिकिट वितरण से खफा भरतपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रिषी बंसल ने भाजपा नेतृत्व पर टिकिट वितरण में पार्टी कार्यकर्ताओं व जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा शनिवार को ईमेल के जरिए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भेजा है। आपकों यहां बता दें भाजपा जिलाध्यक्ष रहे रिषी बंसल की पत्नी डॉ.रितु बनावत भी भाजपा से टिकिट मांग रही थी। और पिछले पांच वर्षों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय थी। किन्तु इस बार भाजपा ने उन्हें टिकिट ना देकर पूर्व विधायक बच्चूसिंह वंशीवाल पर भरोसा जताया है। अब रिषी बंसल की पत्नी डॉ रितु बनावत ने शनिवार को बयाना रूपवास विधानसभा सीट से बागी भाजपा अर्थात निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा है। इससे पहले रिषी बंसल व उनकी पत्नी डॉ.रितु बनावत ने शनिवार को बयाना के बाजारों में न्याय यात्रा के रूप में रैली निकाली थी। जिसमें उनके समर्थकों व भाजपाईयों सहित अन्य लोगो की भी भारी भीड उमड पडी थी। रिषी बंसल व उनकी पत्नी की ओर से निकाली गई रैली और नामांकन फार्म भरे जाने के बाद अब भाजपा खेमें में हचलचल मच गई है। हालांकि रितु बनावत को पार्टी का टिकिट नही मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के टिकिट से चुनाव लडने की बातें पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। राजनैतिक जानकारों की माने तो इस बार डॉ.रितु बनावत के चुनावी मैदान में उतरने से इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावनाऐं बन गई है। पिछली बार भाजपा टिकिट पर लडी रितु बनावत को 80 हजार से अधिक वोट प्राप्त हुए थे। जो भरतपुर संभाग में किसी भाजपा प्रत्याशी को मिले सर्वाधिक वोट बताए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now