भाजपा जिलाध्यक्ष टीम के साथ जिला महामंत्री के यहां पहुंच शोक संवेदना प्रकट करते हुए दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने शुक्रवार को पूरे टीम के साथ जिला महामंत्री स्वर्गीय विजय शंकर शुक्ला के निधन के पश्चात नारीबारी पहुंच पुत्र विमल शुक्ला, कमल शुक्ला भाई सूर्यकांत शुक्ला से शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा भाजपा ने एक समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता को खो दिया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला महामंत्री विक्रमाजीत मौर्य ,मनोज गुप्ता, बृजेश पांडेय,राजकुमार मिश्रा, सुनील प्रजापति, दिलीप प्रजापति, दिवाकर सिंह,राम भवन द्विवेदी,अमरेश तिवारी,पंकज द्विवेदी आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।