भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने अराजकतत्वों के ऊपर शख्स कार्यवाही हेतु की मांग, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का मिला आश्वासन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनानगर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बृहस्पतिवार को डीसीपी यमुनानगर श्रध्दा नरेंद्र पांडेय से प्रयागराज कार्यालय में मुलाकात करके बुधवार को यमुनानगर के लालापुर अमिलिया तरहार में ताजिया निकालने के दौरान अराजक तत्वों द्वारा निर्दोषों एवं ग्रामीण अवधेश द्विवेदी एवं महिलाओं समेत अन्य परिजनों के ऊपर किए गए जानलेवा हमले के साथ क्षेत्र के माहौल ख़राब करने को लेकर आक्रोश जताते हुए तत्काल संलिप्त सभी लोगों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि डीसीपी श्रध्दा नरेंद्र पांडेय ने आश्वस्त किया की 24 घंटे के अंदर सभी सलिप्तो की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएंगी। अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 5 नामजद 3 अज्ञात है तीन अन्य की तलाश टीम के द्वारा की जा रही है। किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। साथ में जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल,जिला प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला आदि मौजूद रहें। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष यमुनानगर विभवनाथ भारती ने भी उच्चाधिकारियों से सख़्त कार्यवाही की मांग की है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।