गंगापुर सिटी| पंकज शर्मा। पंचमुखी हनुमान जी पर चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ में आज आशीर्वाद लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, कोटा के कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर सहित अनेक नेता आज कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने त्यागी जी महाराज से आशीर्वाद लिया। भागवत भगवान की आरती की संत जनों का आशीर्वाद लेने के बाद यज्ञ भगवान के ढोक लगाई। इस अवसर पर यज्ञ कमेटी द्वारा उनका 31 किलो की माला से भव्य स्वागत किया गया। साफा माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी है। यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा है, जो अनादि काल से सनातन चला आ रहा है। उसके अंदर यज्ञ का बहुत बड़ा महत्व है। पर्यावरण शुद्धि के लिए ब्रह्मांड के कल्याण के लिए यज्ञ किए जाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से संकल्प लेकर अपने परिवार एवं अपने बेटे बेटियों में फर्क नहीं करे शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही बुराई से बचने का आवाहन किया। माता बहनों से कहा कि वह धर्म की रक्षा के लिए अपने संकल्प लेने का आह्वान किया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने धर्म का अर्थ समझाते हुए कहा कि धर्म का मतलब है, जो धारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सच्चाई नैतिकता भाईचारा प्रेम को धारण करें यही धर्म है। उन्होंने राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनाते हुए कहा कि अपने कर्तव्य पथ पर आदमी को अधिक रहना चाहिए। राजा हरिश्चंद्र का राज पाठ चला गया लेकिन वह अपने कर्तव्य से नहीं हटे। अपने बेटे की लाश को भी उन्होंने अग्नि देने से इसलिए परहेज किया कि उनकी ड्यूटी जो है वहां पर लगी हुई थी और ड्यूटी को छोड़ना नहीं चाहते थे। ऐसी स्थिति को भापकर स्वयं भगवान को भी शमशान में आना पड़ा। इस प्रकार का जो धर्म का रास्ता है जो धर्म पर अधिक रहते हैं उसको भगवान भी उसकी मदद करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सब लोगों से कहा कि मेरा आपसे यही निवेदन है कि धर्म के रास्ते पर चले। इस अवसर पर बड़ी संख्या के अंदर महिला शक्ति और ग्रामीण सरदारी उपस्थित सब लोगों ने तालियां बजा करके दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल, जमनालाल वैष्णव, पुखराज सलेमपुर, लाला अमरगढ़, लाला, के धर्मु सरपंच और स्थानीय नेताओं सहित अनेको ने कार्यक्रम में भाग लिया और रेंडायल के सरपंच कप्तान जी सहित बहुत सारी सरदारी उपस्थित थी। मंच का संचालन पुखराज सलेमपुर ने किया।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।