लाभार्थियों ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद
कुशलगढ़|भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना अंतर्गत हवाई जहाज द्वारा नेपाल के काठमांडू यात्रा के बांसवाड़ा जिले से लाभार्थी मदनलाल सोनी एवं उनकी धर्म पत्नी वीणा देवी सोनी निवासी अरथुना, विधानसभा गढ़ी, जिला बांसवाड़ा का भारतीय जनता पार्टी बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष पुंजीलाल जी गायरी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बांसवाड़ा में माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया एवं लाभार्थियों से यात्रा के बारे में जानकारी ली। लाभार्थी मदनलाल सोनी ने आवेदन उपरांत सरकार की योजना में चयनित होने उपरांत यात्रा जे दौरान राज्य सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में जिलाध्यक्ष को अवगत करवाते हुवे कहा की सरकार ने सर्वश्रेष्ठ सुविधाए प्रदान कर सुलभ यात्रा करवाई जिस हेतु लाभार्थी परिवार ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा का आभार माना एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हकरू मईडा, कुशलगढ़ पंचायत समिति प्रधान कानहेंग रावत, पियूष कोठरी, मांगीलाल वाल्मीकि, संतोष वाल्मीकि, गौरव सिंह राव, प्रिंस पटेल, मणीलाल गुर्जर, दिलीप पटेल, मिलन पंड्या, पंचायत समिति सज्जनगढ़ की जनपद गीता कटारा सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो ने भी माल्यार्पण से स्वागत किया। लाभार्थियों ने काठ मांडू से लाई रुद्राक्ष की माला एवं प्रसादी जिला अध्यक्ष महोदय को भेट की गई एवं कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरित की गई।