भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा 16 मार्च को कौन होगा जिले का जिला अध्यक्ष


प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनानगर, गंगानगर,महानगर के बहुप्रतीक्षित नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार को दोपहर 2 बजें जिलापंचायत सभागार में होंगी। जिसमें प्रयागराज के पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, यमुनापार जिला निर्वाचन अधिकारी हरिचरण सिंह कुशवाहा, प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधियों संग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डाँ.महेन्द्र नाथ पांडेय ने पत्र ज़ारी करते हुए जिलाध्यक्षों की घोषणा हेतु प्रक्रिया,करणीय कार्यो पर दिशानिर्देश जारी किया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पदाधिकारी,वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, ज़िले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि आमंत्रित है। बैठक 1 बजकर 30 मिनट से प्रारम्भ होंगी।


यह भी पढ़ें :  प्रमुख सचिव व सचिव नगर विकास ने कुम्भ क्षेत्र की स्वच्छता का लिया जायजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now