नदबई से भाजपा ने जगत सिंह पर जताया भरोसा


कामां और लक्ष्मणगढ़ से रह चुके हैं विधायक, पूर्व विदेश केंद्रीय मंत्री के बेटे हैं जगत सिंह

जगत सिंह को भाजपा से टिकट मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

नदबई विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह की आतिशबाजी

नदबई|राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। भाजपा ने नदबई विधानसभा से जिला प्रमुख जगत सिंह (55) पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नटवर सिंह के बेटे हैं जगत सिंह। जगत सिंह कामां और लक्ष्मणगढ़ से विधायक रह चुके हैं। नदबई भाजपा कार्यकर्ताओं में जगत सिंह को टिकट मिलने पर खुशी की लहर दौड़ गई एवं नदबई विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। ऐसे में नदबई विधान सभा क्षेत्र में मुकाबला काफी रोचक होना तय है।

2013 में कामां से विधायक रह चुके हैं जगत सिंह जगत सिंह का जन्म 28 अगस्त 1968 में हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने जगत सिंह को 2013 के विधानसभा चुनाव में कामां से टिकट देकर मैदान में उतारा था। जहां उन्हें 74,415 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरी जाहिदा खान को 71,058 वोट मिले थे। जहां जगत सिंह ने 3,357 जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें :  कामां के साथ साथ पहाडी के बालिका विद्यालय को भी सह शिक्षा में किया मर्ज

कृष्णेंद्र कौर दीपा ने 2018 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। जहां कृष्णेंद्र कौर दीपा को बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए नदबई वर्तमान विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने 4,094 वोटों से हराया था। कृष्णेंद्र कौर दीपा नदबई से एक बार निर्दलीय और दो बार बीजेपी से विधायक रह चुकी हैं। कृष्णेंद्र कौर दीपा ने 2008 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। दीपा को 45,495 वोट मिले थे। बसपा की टिकट पर मैदान में उतरे यशवंत सिंह रामू को 39,315 वोट मिले थे। कृष्णेंद्र कौर दीपा ने 6,180 वोटों से जीत हासिल की थी।

2013 में बीजेपी ने फिर से कृष्णेंद्र कौर दीपा को नदबई सीट से टिकट दिया। जहां उन्हें 60,990 वोट मिले। वही बसपा से चुनाव लड़े घनश्याम बाबा को 46,434 वोट हासिल हुए। वहीं कृष्णेंद्र कौर दीपा ने 14,556 वोटों से जीत हासिल की थी।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now