अनूसूचित महासम्मेलन के सफलता हेतु भाजपाई दलित वस्तियों मे कर रहे जनसम्पर्क
प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। भाजपा काशी क्षेत्र के 16 जिलो का अनूसूचित वर्ग महासम्मेलन 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1बजे मेवालाल इंटर कॉलेज सोरांव प्रयागराज में आयोजित कर रही है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित होंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को जिलाध्यक्ष यमुनानगर विनोद प्रजापति ने काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,क्षेत्रिय महामंत्री शुशील त्रिपाठी, सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, विधायक पियूष रंजन निषाद आदि पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस प्रयागराज में योजनात्मक बैठक की। इसके बाद जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति,अनूसूचित जाति महासम्मेलन के जिला संयोजक अशोक पाण्डेय, सह-संयोजक कमलेश त्रिपाठी व अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, भाजपा महामंत्री राजेश शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मनोज गुप्ता, बृजेश पांडेय आदि के साथ बैठक कर अनूसूचित महासम्मेलन में यमुनानगर के बीस मंडलों से एक-एक हजार अनूसूचित वर्ग के लोगों की सहभागिता हेतू रणनीति बनाकर लक्ष्य दिए। टीमें बनाकर कार्यकर्त्ता दलित वस्तियों मे जनसम्पर्क अभियान चलाया। महासम्मेलन को लेकर प्रचार-प्रसार हेतु शोशल मीडिया के साथ वाहनों से भी दलित वर्ग के लोगों को जानकारी उपलब्ध कराकर महासम्मेलन में चलने की भाजपाई अपील कर रहें हैं।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।