कुशलगढ़|भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे “संगठन महापर्व” के अंतर्गत दिनांक 8 अप्रैल 2025 को कुशलगढ़ नगर में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका के गांधी हॉल में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जीवन, सेवा, समर्पण एवं जनसंपर्क की भूमिका पर गहन मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की आत्मा कार्यकर्ता होता है, और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन को सशक्त बनाते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष रेखा जोशी ने की तथा संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेठिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र आहारी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष लीला पडियार प्रधान कान्हिंग रावत उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, रमेश तलेसरा, ललिता सोनी, मुस्ताक मकरानी, महावीर कोठारी, केजार समेति, हितेश पडियार, महेंद्र प्रतापसिंह झाला, रितेश बम, महामंत्री दिलीप टेलर, राघवेश चरपोटा, मंत्री रितेश गादिया, प्रीतेश पंड्या, मीना चौहान, निर्मला बाग, भावेश आहारी, महेश प्रजापत, गोवर्धन राठौड़, महेश भाई, कोषाध्यक्ष मुकेश पंचाल, मीडिया प्रभारी रोनक टेलर, पार्षदगण नरेश गदिया, शंकरलाल डामोर, महेंद्र शाह, राहुल सोनी, संजय चौहान, बूथ अध्यक्ष कीर्ति राठौर, महिपाल प्रजापत, जगदीश चौहान, आशीष जोशी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नम्रता जैन, आर्थिक प्रकोष्ठ पथिक मेहता, पेंशनर समाज उपाध्यक्ष आनंदीलाल बसेर आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन महामंत्री राघवेश चरपोटा द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उत्साहजनक उपस्थिति और सहभागिता देखने को मिली, जिससे संगठन की सक्रियता और मजबूती का परिचय मिला।