प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर 264 बारा विधानसभा से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती व भाजपा जिला उपाध्यक्ष यमुनानगर संतोष त्रिपाठी शंकरगढ़ के रानीगंज पहुंचे और मृतक इंद्र बहादुर सिंह पटेल के घर पहुंच कर उनके पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी। बीते दिनों रानीगंज निवासी राजू सिंह पटेल के पिता इंद्र बहादुर पटेल का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी दुखद मौत पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों को ढांढस बधांते हुए कहा कि दिवंगत इंद्र बहादुर की क्षतिपूर्ति परिवार के लिए अपूर्णीय है। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वयं व्यक्तिगत तौर पर भी उनके आकस्मिक मौत से गहरा आघात पहुंचा है। बता दें कि शोक संवेदना व्यक्त करना एक संवेदनशील और मानवीय पहल है। जो पीड़ित परिवार और व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति और समर्थन दिखाता है। भाजपा नेता की इस पहल से पीड़ित परिवार को सांत्वना और समर्थन मिल सकता है और यह भी दर्शाता है कि यह जनता की समस्याओं और दुखों के प्रति संवेदनशील हैं।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।