मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने की मुलाकात
बजट में गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न सौगातें देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया
जयपुर। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा नेता मनोज कुनकटा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुलाकात की। राजस्थान प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देने वाले, राजस्थान के भागीरथ, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा खुशहाल राजस्थान बजट 2025-26 में विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी को विभिन्न सौगातों की घोषणा के पश्चात् मुख्यमंत्री निवास पर उनका आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने बताया कि गंगापुर सिटी के लिए विकासमुखी बजट दिया हैं। जिसमें कृषि महाविद्यालय, खेल स्टेडियम, महाविद्यालय स्तरीय महिला छात्रावास, रोडवेज बस स्टैंड, कुशाल लेक सौंदर्यकरण, ओटोडोरियम निर्माण, बिजली जी एस एस चूली एवं थली निर्माण सहित अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय यथावत रखा गया हैं। भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गंगापुर सिटी को विकासमुखी कुंभ ही लगा दिया हैं। शानदार,जानदार, बजट पेश किया गया। गंगापुर सिटी विधानसभा को भूतों न भविष्यतय बजट हैं।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।